UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

‘आपके सामने ही आजम खान ने उड़ाया था बाबा साहब का मजाक, तब किस नशे में थे?’ अखिलेश पर ओपी राजभर का हमला

UP Politics

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब कोई पत्रकार उनसे कड़े सवाल पूछता है तो वह असहज हो जाते हैं।

UP Politics: प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर ओपी राजभर का तंज

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा प्रमुख अपने चुनिंदा यूट्यूबर्स के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पसंद करते हैं और किसी पत्रकार के तीखे सवाल पूछने पर नाराज हो जाते हैं।

राजभर ने लिखा कि क्या प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सिर्फ “यादव जी और खान साहब” ही होने चाहिए। उन्होंने 8 सितंबर को हुई अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें सपा प्रमुख ने सरकार बनने पर सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश देने और बौद्ध स्थलों को विश्वस्तरीय बनाने की बात कही। (UP Politics)

‘सत्ता में थे तो कब्रिस्तान पर खर्च कर रहे थे’

अखिलेश यादव के सम्राट अशोक और बुद्ध से जुड़े बयानों पर राजभर ने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि जब सपा सत्ता में थी, तब उनकी प्राथमिकताएं क्या थीं। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में बहुजन महापुरुषों के नाम पर बनाए गए कई जिलों और संस्थानों के नाम बदले गए। उन्होंने दावा किया कि भीमनगर, फुले नगर, कांशीराम नगर, रमाबाई नगर और संत रविदास नगर जैसे नामों में बदलाव किया गया।

राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से चलने वाली कई योजनाओं को हटा दिया गया। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके सामने आजम खान द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की गई, तब सपा प्रमुख ने इसका विरोध क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा प्रमुख से यह सवाल पूछ रही है कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने बहुजन समाज के लिए क्या किया। राजभर ने अखिलेश यादव से इसका जवाब देने की मांग की। (UP Politics)

पहले भी अखिलेश यादव पर निशाना साध चुके हैं राजभर

ओम प्रकाश राजभर इससे पहले भी अखिलेश यादव की राजनीति पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए पूछा था कि वह कब तक “हवाबाजी” करेंगे और एसी और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ही चुनाव लड़ेंगे।

राजभर ने अखिलेश यादव को जमीन पर उतरकर राजनीति करने की चुनौती भी दी थी। उन्होंने कहा था कि सपा प्रमुख जमीन पर आएं और मुकाबला करें, क्योंकि एकतरफा चुनाव में कोई मजा नहीं है। यूपी की राजनीति में सपा और सुभासपा के बीच जारी जुबानी जंग आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है। (UP Politics)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें