बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

US-Iran Conflict: संघर्ष-विराम खत्म, युद्ध तेज! ट्रम्प का बड़ा ऐलान, आज रात ईरान पर होगा सबसे शक्तिशाली अमेरिकी हमला; खार्ग द्वीप पर कब्जे की चेतावनी

US-Iran Conflict

US-Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ़ शब्दों में कहा है कि अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार प्रहार करेगा। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले समय में ईरान के मुख्य तेल केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ (Kharg Island) और उसकी पूरी तेल व गैस अवसंरचना को अपने नियंत्रण में लेने का संकल्प जताया है। दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहा संघर्ष-विराम अब पूरी तरह टूट चुका है।

US-Iran Conflict: ट्रम्प का युद्ध संदेश- ईरान पर होगा अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला

राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा और शक्तिशाली हवाई हमला करेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान के बिजली घरों और पुलों जैसे नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाना चाहते, ताकि आम जनता को नुकसान न हो।

ट्रम्प ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना जल्द ही ईरान के ‘खार्ग द्वीप’ पर कब्ज़ा कर लेगी। यह द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है, जहाँ से उसका 90% कच्चा तेल निर्यात होता है। इसके अलावा, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान के तेल और गैस बाज़ारों पर पूरी तरह नियंत्रण कर लेगा, ठीक वैसे ही जैसे उसने वेनेजुएला के साथ किया था। (US-Iran Conflict)

ट्रम्प का आरोप है कि ईरान जानबूझकर शांति समझौते की बातचीत को लंबा खींच रहा है और अमेरिका को धोखा दे रहा है। हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास ईरान द्वारा एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका भड़क उठा है।

तेल टैंकर पर हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की ‘रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स’ ने भी कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल हमले के कारण 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि भारत सरकार ने की है। भारत ने अमेरिकी दूतावास के सामने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और अपने जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की मांग की है। (US-Iran Conflict)

Comments are closed.

और पढ़ें