US Submarine Sinks Iranian Warship: हिंद महासागर की शांत लहरें अचानक बारूद की गंध से भर गई हैं। श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी के कथित हमले ने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। 100 से ज्यादा लोग लापता हैं और समुद्र की गहराई में डूबा यह जहाज अपने साथ भारत की सुरक्षा को लेकर कई अनसुलझे सवाल छोड़ गया है।

US Submarine Sinks Iranian Warship: नमल राजपक्षे और भारतीय विपक्ष की चेतावनी
श्रीलंकाई सांसद नमल राजपक्षे और भारत में विपक्ष के नेताओं ने इसे एक आने वाले ‘तूफान’ की दस्तक बताया है। आपको बता दें कि यह घटना भारत के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि, भारत अपनी तेल आपूर्ति के लिए जिन समुद्री रास्तों पर निर्भर है, वहां युद्ध की लपटें पहुंच चुकी हैं।
क्या हमारी ‘एनर्जी सप्लाई लाइन’ काट दी जाएगी? या भारत के इतने करीब एक विदेशी शक्ति (अमेरिका) का ऐसा एक्शन क्या भारतीय संप्रभुता और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती है? फिलहाल, आधिकारिक तौर पर हमले की जिम्मेदारी न लेना इस सस्पेंस को और गहरा देता है। (US Submarine Sinks Iranian Warship)
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अभी तक किसी भी देश ने आधिकारिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। क्या यह एक घोषित युद्ध की शुरुआत है या फिर ‘शैडो वॉर’ का हिस्सा?









