UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Uttar Pradesh बनेगा ‘एजुकेशन हब’, सिंगापुर की तकनीक से चमकेगा यूपी!

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार अब ‘बुलेट ट्रेन’ की गति पकड़ चुकी है। प्रदेश की जनता के लिए आज खुशियों भरी एक ऐसी सौगात आई है, जो आने वाली पीढ़ियों की तकदीर बदल देगी। सिंगापुर के दिग्गज ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप (GSG) ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ₹1,051 करोड़ के निवेश का ऐतिहासिक समझौता (MoU) किया है।

Uttar Pradesh: अब यूपी के स्कूलों में गूंजेगी कोडिंग और रोबोटिक्स की गूँज

यह समझौता सिर्फ कागजों पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक वादा है कि अब यूपी के शहरों की सूरत सिंगापुर जैसी आधुनिक दिखेगी। अब प्रदेश के प्रमुख शहरों में ऐसे स्कूल खुलेंगे, जहाँ किताबी ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक स्किलिंग (AI, रोबोटिक्स और कोडिंग) पर जोर होगा। और अब सिंगापुर की तर्ज पर बने इन स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा का स्तर अंतरराष्ट्रीय होगा। जिससे यूपी के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। (Uttar Pradesh)

6,000 नई नौकरियां और करियर के अनगिनत अवसर

आपको बता दें कि, इस निवेश से सीधे तौर पर 6,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। शिक्षकों से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन और टेक्निकल स्टाफ तक, यूपी के युवाओं के लिए करियर के नए द्वार खुलेंगे। ये स्कूल केवल डिग्री नहीं देंगे, बल्कि बच्चों को आज के ग्लोबल मार्केट के हिसाब से तैयार करेंगे। (Uttar Pradesh)

आज का यह समझौता गवाह है कि उत्तर प्रदेश अब ‘उत्तम प्रदेश’ से ‘ग्लोबल प्रदेश’ बनने की राह पर है। जब सिंगापुर की तकनीक और यूपी की प्रतिभा एक साथ आएगी, तो वह दिन दूर नहीं जब लखनऊ, नोएडा और वाराणसी की गलियों में भी सिंगापुर जैसी आधुनिकता की झलक मिलेगी। यह यूपी के करोड़ों परिवारों के लिए खुशहाली की नई गारंटी है!

Comments are closed.

और पढ़ें