Donald Trump: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा ‘परमाणु बम’ फोड़ा है, जिससे इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक हड़कंप मच गया है। अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ही वह दीवार खड़ी की थी, जिसने भारत के प्रचंड प्रहार से पाकिस्तान को ‘राख’ होने से बचाया।
Donald Trump: ट्रंप का ‘परमाणु खुलासा’
ट्रंप ने दुनिया के सामने यह हकीकत बयां की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस स्तर पर पहुंच गया था जहाँ परमाणु युद्ध महज एक बटन की दूरी पर था। ट्रंप का सीधा इशारा था कि, अगर अमेरिका न होता, तो आज पाकिस्तान न होता। जिससे ट्रंप ने अपनी कूटनीति का बखान करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हस्तक्षेप कर भारत के ‘विनाशकारी तेवरों’ को शांत किया। फिलहाल, यह बयान पाकिस्तान के लिए एक सीधी चेतावनी है कि वह अपनी जमीन पर पल रहे आतंक को न पाले, क्योंकि भारत का धैर्य खत्म होने का मतलब है पाकिस्तान का अंत। (Donald Trump)
इस खबर ने एक बार फिर दुनिया को याद दिलाया है कि ‘न्यू इंडिया’ अब रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक है। ट्रंप के इस खुलासे ने पाकिस्तान के उस ‘खौफ’ को फिर से जिंदा कर दिया है, जो उसने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट के वक्त महसूस किया था। भारत की ताकत का लोहा अब खुद सुपरपावर अमेरिका भी मान रहा है।
ट्रंप के इस बयान ने पाकिस्तानियों की नींद उड़ा दी है। यह संदेश साफ है—पाकिस्तान आज अगर सलामत है, तो वह भारत के संयम और वैश्विक कूटनीति की वजह से है। लेकिन अगर सीमा पार से हिमाकत जारी रही, तो शायद अगली बार ट्रंप जैसा कोई मध्यस्थ भी उसे बचाने के लिए मौजूद नहीं होगा। (Donald Trump)









