Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 23 नवंबर 2025, रविवार को रामपुर शहर के अम्बेडकर पार्क में आयोजित एकता पदयात्रा (रन फॉर यूनिटी) कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अभियान का एक हिस्सा था।
Uttar Pradesh: युवाओं को राष्ट्र निर्माण में शामिल होने का आह्वान
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण के अमूल्य योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव प्रेरक रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

563 रियासतों का एकीकरण और राष्ट्रीय एकता
केशव प्रसाद मौर्य ने एकता यात्रा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरदार पटेल ने 563 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का प्रधानमंत्री द्वारा निर्णय लिया गया।
वंदेमातरम् की महत्ता: स्वतंत्रता आंदोलन में एकता का प्रतीक
मौर्य ने वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का जिक्र करते हुए कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन में देश को एकजुट कर आज़ादी की अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर सरदार पटेल की स्मृतियों को चिरस्थायी स्वरूप दिया गया है। (Uttar Pradesh)

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा इसी दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया संसद भवन निर्मित कर भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
महिला सशक्तिकरण: डॉ. आंबेडकर की भूमिका और वर्तमान पहल
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सदैव महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मजबूत एवं सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से देश के गरीबों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा रही है, जिससे लाभार्थियों को पारदर्शी और समयबद्ध लाभ मिल रहा है। (Uttar Pradesh)

मौर्य ने कहा कि भारत आज अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सक्षम एवं सजग है। देश दुश्मन की गोली का जवाब गोली से तथा बम का जवाब बम से देने की शक्ति रखता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें पात्र नागरिक अपने नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं आवश्यक सुधार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने रामपुर शहर स्थित संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस के सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। (Uttar Pradesh)

ग्राम चौपाल: स्थानीय समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ
उपमुख्यमंत्री ने जनपद में ग्राम चौपाल के आयोजन के बारे में समीक्षा के दौरान कहा कि इस संबंध में रोस्टर तैयार होना चाहिए तथा प्रत्येक माह प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाए ताकि ग्राम चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को चिन्हित करके उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके साथ ही योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का भी चयन किया जा सके।
जीरो टॉलरेंस नीति का महत्व
शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए साथ ही शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए। (Uttar Pradesh)









