Viksit UP-2047: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश अब भारत के विकास इंजनों में से एक बन गया है और अब इसे ‘बीमारू’ राज्य नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले राज्य में खराब सड़कें और सुरक्षा की कमी के कारण निवेशक आने से कतराते थे, लेकिन अब राजमार्गों के नेटवर्क और मजबूत संपर्क के कारण निवेश आकर्षित हो रहा है।
Viksit UP-2047: जीडीपी में वृद्धि
‘विकसित यूपी -2047’ पर सीएम योगी ने कहा, “आपने सभी मेयर से सुना है कि कैसे उन्होंने अपने-अपने नगर निगमों की आय बढ़ाई है। इससे आगे भी संभावनाएं हैं। आठ साल पहले, यूपी की जीडीपी 12 लाख 75,000 करोड़ रुपये थी, और हम इसे इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 36 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने की योजना बना रहे हैं।
Viksit UP-2047: बुनियादी ढांचे में सुधार
2017 से पहले कोई भी यूपी में निवेश करने नहीं आता था क्योंकि यहां अच्छी सड़कें नहीं थीं और राज्य में सुरक्षित माहौल का अभाव था। आज, हमारे पास राजमार्गों का नेटवर्क है, अन्य राज्यों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी है और हर जिला मुख्यालय तक दो या चार लेन की राजमार्ग कनेक्टिविटी सुनिश्चित है।”
Viksit UP-2047: नौकरियों का सृजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत दो करोड़ से अधिक नौकरियां सृजित की गई हैं और अब तक 8.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में वाराणसी से हल्दिया तक देश का पहला अंतर्देशीय जलमार्ग संपर्क है जिस राज्य को निवेश नहीं मिलता था, उसे आज 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं।
एक ज़िला एक उत्पाद कार्यक्रम के कारण 2 करोड़ से ज़्यादा लोगों को रोज़गार मिला है। अब तक हमने राज्य में 8.5 लाख सरकारी नौकरियाँ दी हैं। राज्य वही है, लेकिन विकास की इच्छाशक्ति ने बदलाव ला दिया है। आज अयोध्या और काशी, मथुरा और वृंदावन बदल गए हैं। आज उत्तर प्रदेश को कोई ‘बीमारू’ राज्य नहीं कह सकता, बल्कि यह भारत के विकास इंजनों में से एक है।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की प्रगति के पीछे विकास की इच्छाशक्ति है, जिसने बदलाव ला दिया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को कोई ‘बीमारू’ राज्य नहीं कह सकता है, बल्कि यह भारत के विकास इंजनों में से एक है।









