UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Yogi Adityanath Biopic: “सिनेमा हॉल में गिरने वाली पहली सरकार…”, अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की बायोपिक पर कसा तंज

Yogi Adityanath Biopic

Yogi Adityanath Biopic: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म ‘अजेयः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को लेकर कटाक्ष किया है। अखिलेश यादव का कहना है कि यह फिल्म पर्दे पर तो फ्लॉप हो गई, लेकिन इसके बावजूद भी इसके बारे में चर्चा जारी है।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के चार विधायक भी इस फिल्म को देखने नहीं गए और न ही किसी ने इसे देखते हुए फोटो पोस्ट की। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि फिल्म के निर्माता शायद फिल्म देखने के लिए व्हिप जारी करना भूल गए थे। इस तर्क से तो सरकार गिर ही जाएगी और यह पहली सरकार होगी जो ‘सदन’ में नहीं, बल्कि ‘सिनेमा हॉल’ में गिरी है। (Yogi Adityanath Biopic)

अखिलेश यादव के आरोप

सपा प्रमुख ने आगे भविष्यवाणी की कि मतदाता 2027 के विधानसभा चुनावों में योगी सरकार को अस्वीकार कर देंगे। उन्होंने कहा कि फ़िल्म समीक्षक कह रहे हैं कि फ़िल्म की असफलता के कारणों की जाँच के लिए एसआईटी गठित की जानी चाहिए; खैर, एक कारण तो यही है कि दर्शक सच्ची भावनात्मक फ़िल्में देखना चाहते हैं, लेकिन यह फ़िल्म सच्चाई और मानवीय संवेदनाओं से कोसों दूर है। अभी तो दर्शकों ने इन्हें नकार दिया है। 2024 के बाद 2027 में मतदाता इन्हें फिर नकार देंगे और इनका अहंकार दूर हो जाएगा।

अखिलेश यादव अक्सर योगी सरकार पर हमलावर रहते हैं। हाल ही में उन्होंने योगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए थे और जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सतही बदलाव से समाज में गहरी जड़ें जमा चुकी जातिगत सोच नहीं बदलेगी।

योगी आदित्यनाथ की बायोपिक (Yogi Adityanath Biopic)

‘अजेयः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित एक जीवनी नाटक है, जो शांतनु गुप्ता की जीवनी द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर से प्रेरित है। रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित और रितु मेंगी द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनंत जोशी हैं, साथ ही दिनेश लाल यादव, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गुरुवार को दिल्ली में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई और फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Comments are closed.

और पढ़ें