तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

व्हाट्सएप प्रेमियों की ‘डिजिटल दुनिया’ में हड़कंप! 1 मार्च से बिना SIM नहीं चलेगी चैटिंग, थम जाएगी धड़कनें?

WhatsApp New Update

WhatsApp New Update: सावधान! अगर आप व्हाट्सएप (WhatsApp), टेलीग्राम या सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप्स के बिना एक पल भी रहने की कल्पना नहीं कर सकते, तो आपके लिए ‘कयामत की तारीख’ नजदीक है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने साफ कर दिया है कि 1 मार्च 2026 से बिना सक्रिय सिम कार्ड (SIM Card) के आपके ये पसंदीदा ऐप्स पत्थर के टुकड़े बन जाएंगे।

WhatsApp New Update: अब पुराने फोन में नहीं चला पाएंगे व्हाट्सएप

आज हमारा जीवन ‘व्हाट्सएप जीवन’ हो चुका है। सुबह की ‘गुड मॉर्निंग’ से लेकर ऑफिस की फाइलें और रात की गुफ्तगू तक—सब कुछ इसी पर निर्भर है। लेकिन अब अगर आपने फोन से सिम कार्ड निकाला, तो उसी पल व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा।

अब आप केवल वाई-फाई (Wi-Fi) के भरोसे पुराने फोन में व्हाट्सएप नहीं चला पाएंगे। और अगर आप ऑफिस में व्हाट्सएप वेब (WhatsApp Web) या डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 घंटे में आप लॉगआउट कर दिए जाएंगे। आपको बार-बार QR कोड स्कैन करके अपनी ‘वफादारी’ साबित करनी होगी। (WhatsApp New Update)

अब अपराधी की पहचान करना होगा आसान

यह फैसला आपको परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि आपको बचाने के लिए लिया गया है। जालसाज अक्सर बिना सिम के वर्चुअल नंबरों या पुराने फोन का इस्तेमाल कर ठगी करते हैं। अब सिम बाइंडिंग से अपराधी की पहचान करना आसान होगा। और बिना वेरिफिकेशन के चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे थे। अब हर अकाउंट एक जीवित सिम कार्ड से जुड़ा होगा। (WhatsApp New Update)

यह खबर उन लोगों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है जो इंटरनेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। क्या हम इस ‘डिजिटल बेड़ियों’ के साथ तालमेल बिठा पाएंगे? 1 मार्च का सूरज आपकी चैटिंग की आजादी पर एक नया पहरा लेकर आने वाला है। ​अब चैटिंग होगी ‘लिमिटेड’, क्योंकि सरकार ने खींच दी है ‘सिम’ की लकीर!

Comments are closed.

और पढ़ें