Iran America War Update: दुनिया आज विनाश की दहलीज पर खड़ी है। परमाणु वार्ता के तीसरे दौर के बेनतीजा और बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद, खाड़ी देशों के ऊपर काली घटाएं नहीं, बल्कि बारूदी बादल मंडरा रहे हैं। कूटनीति की मेज टूट चुकी है और अब केवल मिसाइलों और जंगी जहाजों की भाषा सुनाई दे रही है। यह खबर किसी फिल्म की पटकथा नहीं, बल्कि वह खौफनाक हकीकत है जो आज रात आपकी नींद उड़ा सकती है।
Iran America War Update: क्या ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें युद्ध की शुरुआत करेंगी?
तेहरान से आ रही खबरें दिल दहला देने वाली हैं। जैसे ही वार्ता विफल हुई, ईरान ने अपनी घातक बैलिस्टिक मिसाइलों को साइलो (लॉन्च पैड) से बाहर निकाल लिया है। ईरानी सैन्य कमांडरों ने संकेत दिए हैं कि उनकी मिसाइलें अब ‘प्री-सेट’ ठिकानों की ओर मुड़ चुकी हैं।
अमेरिका का ‘डेंजर ज़ोन’ में कदम
जवाब में अमेरिका ने भी पीछे हटने के संकेत नहीं दिए हैं। खबर है कि अमेरिकी नौसेना के विशालकाय युद्धपोत और एयरक्राफ्ट कैरियर ने ईरान की समुद्री सीमा के पास स्थित ‘डेंजर ज़ोन’ (रेड लाइन) को पार कर लिया है। और वाशिंगटन में पेंटागन के भीतर ‘वॉर रूम’ सक्रिय हो गया है। अमेरिकी फाइटर जेट्स ने खाड़ी के ऊपर ‘कॉम्बैट पेट्रोलिंग’ शुरू कर दी है, जिसका मतलब है कि वे किसी भी पल हमले के लिए तैयार हैं।
(Iran America War Update)
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर
यह केवल दो मुल्कों की जंग नहीं होगी, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नरक का द्वार खोल देगी। यदि ईरान ने अपनी परमाणु क्षमता का इस्तेमाल किया, तो यह मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी होगी। क्यूंकि खाड़ी देशों में युद्ध का मतलब है कि कच्चे तेल की सप्लाई ठप। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी। इस क्षेत्र में छिड़ी जंग का असर यूरोप से लेकर एशिया तक पड़ेगा, और करोड़ों लोग विस्थापन और मौत के साये में जीने को मजबूर होंगे। (Iran America War Update)
वैश्विक बाजारों में मचा हाहाकार
इस खबर के बाहर आते ही वैश्विक बाजारों में हाहाकार मच गया है। सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं और शेयर बाजार गोता लगा रहे हैं। लोग डर के मारे सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने लगे हैं। (Iran America War Update)
फिलहाल अब, शांति की अपीलें बेअसर साबित हो रही हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) बेबस नजर आ रहा है। दुनिया सांस रोककर देख रही है कि क्या कल की सुबह हम एक नई जंग की सुर्खियों के साथ जागेंगे या मानवता को बचाने का कोई आखिरी करिश्मा होगा?









