राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

 World Record Prepration: 17 जनवरी को ‘विराट रामायण मंदिर’ में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, चंपारण में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बिहार का पूर्वी चंपारण जिला एक बार फिर वैश्विक पटल पर चमकने जा रहा है। केसरिया स्थित विराट रामायण मंदिर में आगामी 17 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े सहस्त्रलिंगम (शिवलिंग) की स्थापना की जाएगी। यह शिवलिंग अपनी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण अद्वितीय है, क्योंकि इसके मुख्य विग्रह पर 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग नक्काशी के जरिए उकेरे गए हैं।

महावीर मंदिर न्यास के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत इस मंदिर को कंबोडिया के ‘अंकोरवाट मंदिर’ से भी विशाल और भव्य बनाया जा रहा है। 17 जनवरी को होने वाला यह कार्यक्रम इस मंदिर निर्माण की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी (कलेक्टर) ने स्वयं आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान विराट रामायण मंदिर के सचिव ललन सिंह से आयोजन को लेकर जानकारी ली। साथ ही वीआईपी पंडाल, गाडी पार्किंग व आवागमन को लेकर भी चर्चा की। साथ ही उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया। हेलीकॉप्टर से जलाभिषेक एवं पुष्प वर्षा के समय की भी जानकारी ली। 

वहीं शिवलिंग की पूजा करने आ रहे भक्तों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का निर्देश दिया। मौकै पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र गुप्त बैठा,थानाध्यक्ष विनीत कुमार सहित हजारों भक्त एवं पुलिस बल मौजूद थे।

स्थानीय निवासियों और बिहार के कोने-कोने से आने वाले शिव भक्तों में इस दिन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति के अनुसार, शिवलिंग की स्थापना के दौरान विशेष अनुष्ठान और जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के कई बड़े संत और विद्वान शिरकत करेंगे।

Comments are closed.

और पढ़ें