राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Trump’s Global Strike: दुनिया में हड़कंप! मेक्सिको पर हमले की धमकी, UN की फंडिंग रोकी और भारत के लिए खुला ‘सस्ते तेल’ का खजाना।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साथ तीन ऐसे फैसले लिए हैं जिन्होंने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था की नींव हिला दी है। व्हाइट हाउस से जारी बयानों ने साफ कर दिया है कि ट्रंप ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति को अब एक बेहद आक्रामक स्तर पर ले जा चुके हैं।

ट्रंप ने मेक्सिको को लेकर अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मेक्सिको की सीमा से अमेरिका में आ रहे ड्रग्स को रोकने के लिए वे अब केवल बातचीत पर निर्भर नहीं रहेंगे। जहां ट्रंप ने मेक्सिको के भीतर सक्रिय ड्रग नेटवर्क्स को तबाह करने के लिए ‘जमीनी सैन्य हमले’ की चेतावनी दी है। तो वहीं ग्रीनलैंड की रणनीतिक स्थिति को लेकर ट्रंप ने अपनी दावेदारी और कड़े रुख को फिर से दोहराया है, जिससे यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। यह कोई साधारण इशारा नहीं है, इससे एक बात तो साफ है की डोनाल्ड ट्रम्प अब किसी भी हाल मे ड्रग्स तस्करी करने वाले देशों को छोड़ने वाले नहीं है, चाहे उन्हें किसी भी हद तक क्यूं ना जाना पड़ जाए।

Donald Trump

सबसे चौकाने वाली ख़बर तो यह है कि ट्रंप ने वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारने का ऐलान किया है। जिससे साफ हो जाता है कि ट्रम्प दूसरे देशों पर कार्यवाही करके अपनी देश कि आर्थिक इकॉनमी सुधार रहें है। यदि व्हाइट हाउस के सूत्रों की माने तो, ट्रंप प्रशासन यह तेल भारत को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार है। और यदि यह डील फाइनल होती है, तो भारत के लिए यह ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है।

देखा जाए तो ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों को मिलने वाली अमेरिकी मदद पर भी कैंची चला दी है। यह फैसला वैश्विक संस्थाओं के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। जिसमे से ट्रंप ने कुल 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों की सहायता राशि रोकने का आदेश दिया है। इन 66 संगठनों में 31 संयुक्त राष्ट्र (UN) समूह शामिल हैं। ट्रंप का तर्क है कि अमेरिका उन संस्थाओं को पैसा नहीं देगा जो अमेरिकी हितों के खिलाफ काम करती हैं या जिनका कोई स्पष्ट परिणाम नहीं निकलता।

Donald Trump

ट्रंप के ये फैसले दिखाते हैं कि वे 2026 में एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते हैं जहाँ अमेरिकी ताकत का कोई विकल्प न हो। मेक्सिको पर सैन्य कार्रवाई की धमकी संप्रभुता के सवाल खड़े करती है, तो वहीं भारत को तेल का ऑफर चीन और रूस जैसे प्रतिस्पर्धियों के बीच नए समीकरण पैदा कर रहा है।

Comments are closed.

और पढ़ें