JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

यूपी चीफ पंकज चौधरी नें की सीएम योगी से मुलाकात, जानिए क्या कुछ निकल कर आया सामने

उत्तर प्रदेश में ठंड का पारा अपने शबाब पर है और दूसरी तरफ राजनीति का पारा भी चढ़ता जा रहा है. सूबे में हर गली और चौराहे पर राजनीति की चर्चा होती रहती है। आपको बता दें कि 2027 में विधानसभा चुनाव होने है उससे पहले पार्टियां अपने- अपने चौसर पर राजनितिक गोटियां सेट करने में लगी हैं। बीजेपी ने अभी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान  किया है और अब राजनितिक गलियारे में ये चर्चा है कि सूबे में बीजेपी सरकार का विस्तार होने वाला है।इस चर्चा ने तूल तब और पकड़ लिया जब यूपी के बीजेपी चीफ पकंज चौधरी नें सीएम योगी से मुलाकात की है। उसके बाद से ये खबर हव की तरह फैल गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल के विस्तार और संगठन को धार देने की बात की गई।

यूपी बीजेपी संगठन की कमान संभालने के बाद पंकज चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात रही, इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई है। पंकज चौधरी ने सीएम योगी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर को भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सीएम योगी-पंकज चौधरी की मीटिंग

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के दौरान हुई। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, डिप्टीसीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनवरी में होगा कैबिनेट विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली कैबिनेट में फिलहाल 54 मंत्री हैं। जबकि कैबिनेट में 60 मंत्रियों का कोटा है। इस तरह योगी सरकार में 6 मंत्री के पद मौजूदा समय में खाली चल रहे है। पहले कैबिनेट का विस्तार, फिर संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी कोर कमेटी की बैठक में आधा दर्जन विधायकों को योगी सरकार में मंत्री बनाए जाने पर चर्चा हुई।

Comments are closed.

और पढ़ें