तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

“सावधान! आ गई यूपी की वोटर लिस्ट, कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया? नई लिस्ट में करोड़ों वोटरों का पत्ता साफ, जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश की सियासत में दिन बेहद अहम है। चुनाव आयोग ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR-2026) के बाद यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List) जारी कर दी है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों की दिशा और दशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है। इस लिस्ट के आते ही सूबे में सियासी हड़कंप मच गया है, क्योंकि लाखों-करोड़ों की संख्या में नाम काटे और जोड़े गए हैं। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दल इस सूची पर पैनी नजर बनाए हुए हैं क्योंकि मतदाता सूची में होने वाला ये बदलाव सीधे तौर पर चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने जानकारी देते हुए कहा, SIR से पहले की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता शामिल थे। SIR के पहले राउंड के बाद मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 55 लाख 55 हजार 984 रह गई है। मतदाता सूची से फिलहाल 2 करोड़ 88 लाख 74 हजार 108 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। जो कुल मतदाता सूची का करीब 18.70% है। इनमें से मृत मतदाताओं की संख्या 46 लाख 23 हजार 796 है, जबकि 79 लाख 52 हज़ार 190 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं. पूरी तरह से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की संख्या फिलहाल 1 करोड़ 29 लाख 77 हज़ार 472 है.

नाम कट गया तो क्या करें?

बता दें कि निर्वाचन आयोग की तरफ से अभी केवल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च को आएगी। ऐसे में अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल है, लेकिन नाम या कोई अन्य जानकारी गलत है तो आप 6 फरवरी तक अपने BLO ऑफिस में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक जो भी आपत्ति आएंगी, उनका निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा। इसके बाद 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

अगर आपका नाम नहीं है तो कौन सा भरें फॉर्म

  • फॉर्म 6– 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए मतदाताओं के लिए
  • फॉर्म 7– वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए, आपत्तियों के लिए
  • फॉर्म 8– निवास स्थान बदलने/मतदाता सूची में सुधार/वोटर कार्ड बदलने

फॉर्म कहां सबमिट करें

  • ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in)
  • CINET APP के जरिए भी फॉर्म भरा जा सकता है
  • बूथ लेवल अधिकारी के पास भी फॉर्म सबमिट कर सकते हैं

एक महीने तक सुधार और आपत्तियों की छूट

राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाताओं को पूरा एक महीना दिया जाएगा। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक कोई भी नागरिक नाम जोड़ने, हटाने या उसमें सुधार के लिए आवेदन कर सकेगा। इस दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों की जांच के बाद ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से अभी केवल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च को आएगी। ऐसे में अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल है, लेकिन नाम या कोई अन्य जानकारी गलत है, तो आप 6 फरवरी तक अपने बीएलओ ऑफिस में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

किसका वोटबैंक घटा और किसका बचा?

इस सूची के आते ही सपा बनाम भाजपा की जंग शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाया है कि उन बूथों पर जानबूझकर नाम काटे गए हैं, जहाँ विपक्षी गठबंधन (INDIA) मजबूत था। सपा का दावा है कि प्रत्येक विधानसभा में लगभग 50,000 वोट कम किए गए हैं, जो लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।

दूसरी तरफ भाजपा (BJP) और चुनाव आयोग का कहना है कि यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पहले ही कहा था कि करीब 4 करोड़ का ‘गैप’ है जिसे ठीक करना जरूरी है ताकि चुनाव निष्पक्ष हों।

‘अनमैप्ड’ (Unmapped) वोटरों का पेंच

करीब 1.25 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिन्हें ‘अनमैप्ड’ श्रेणी में रखा गया है। यानी उनके पते या पहचान का सत्यापन पूरी तरह नहीं हो पाया है। इन्हें नोटिस भेजा जाएगा, और अगर ये अपनी पहचान साबित नहीं कर पाए, तो फाइनल लिस्ट में इनका नाम भी नहीं होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें