UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

उत्तर प्रदेश में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसर बदले; हरदोई-मुरादाबाद समेत 14 जिलों के DM बदले

UP IAS Transfer

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 34 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 14 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) का तबादला कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में लगातार प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

इससे पहले 50 से अधिक IPS अधिकारियों के अलावा कई थानों के प्रभारी, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी बदले जा चुके हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लगातार हो रहे अधिकारियों के तबादलों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

UP IAS Transfer: 14 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

ताजा तबादला सूची के मुताबिक, अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि राहुल पाण्डेय को हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम. अरून्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत और ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है। शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत और प्रभास कुमार को महोबा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। (UP IAS Transfer)

कई पूर्व डीएम को मिली नई जिम्मेदारी

तबादले के बाद कई जिलों के पूर्व जिलाधिकारियों को शासन स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कानपुर नगर के डीएम रहे जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, मुरादाबाद के डीएम रहे राजेंद्र पैंसिया को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाया गया है। एटा के डीएम रहे अरविंद सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में बलिया के डीएम रहे मंगला प्रसाद सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। बिजनौर की डीएम रहीं जसजीत कौर को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। महोबा की डीएम गजल भारद्वाज को एसीईओ, इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बागपत की डीएम अस्मिता लाल को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है। (UP IAS Transfer)

34 आईएएस अधिकारियों की लिस्ट

क्र.सं.अधिकारी का नामपूर्व तैनातीनवीन तैनाती
1अनुनय झाजिलाधिकारी, हरदोईजिलाधिकारी, मुरादाबाद
2राहुल पाण्डेयविशेष सचिव, राज्य करजिलाधिकारी, हरदोई
3एम० अरुन्मोलीविकास उपाध्यक्ष, आगरा प्राधिकरण / सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगराजिलाधिकारी, एटा
4संजय चौहानजिलाधिकारी, अमेठीजिलाधिकारी, कुशीनगर
5महेंद्र सिंह तंवरजिलाधिकारी, कुशीनगरजिलाधिकारी, कानपुर नगर
6अनुज मलिकमुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी, संतकबीरनगर
7आलोक कुमारजिलाधिकारी, संतकबीर नगरजिलाधिकारी, पीलीभीत
8ज्ञानेन्द्र सिंहजिलाधिकारी, पीलीभीतजिलाधिकारी, बलिया
9शशांक चौधरीअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी / अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ाजिलाधिकारी, अमेठी
10दिव्यान्शु पटेलनगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबादजिलाधिकारी, बागपत
11प्रभास कुमारविशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति / संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)जिलाधिकारी, महोबा
12उमेश प्रताप सिंहविशेष सचिव, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याणजिलाधिकारी, बिजनौर
13सत्य प्रकाश पटेलविशेष सचिव, नगर विकासजिलाधिकारी, हाथरस
14अशोक कुमारविशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकासजिलाधिकारी, हमीरपुर
15हिमांशु कौशिकविशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधारनगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद
16विजय कुमार सिंहप्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशनमुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर
17संतोष बहादुर सिंहमुख्य राजस्व अधिकारी, देवरियामुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी
18विशाल कुमारअपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुरमुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
19विजय कुमारमुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुरउपाध्यक्ष, आगरा प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
20शैलेंद्र भाटियाविशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक / महाप्रबंधक, यूपीडेस्कोअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा
21गज़ल भारद्वाजजिलाधिकारी, महोबाअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
22नितिन मदानअपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुरअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
23जसजीत कौरजिलाधिकारी, बिजनौरप्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन
24जितेन्द्र प्रताप सिंहजिलाधिकारी, कानपुर नगरनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
25नेहा बंधुमुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरीअपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन
26अमनदीप डुलीअपर आयुक्त, मनरेगानियंत्रक, विधिक बाट माप
27अस्मिता लालजिलाधिकारी, बागपतविशेष सचिव, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण
28अभिषेक गोयलजिलाधिकारी, हमीरपुरविशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
29मंगला प्रसाद सिंहजिलाधिकारी, बलियाप्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड
30निधि श्रीवास्तवविशेष सचिव, उच्च शिक्षाविशेष सचिव, राज्य कर
31अरविंद सिंहजिलाधिकारी, एटाविशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
32राजेंदर पेंसियाजिलाधिकारी, मुरादाबादविशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
33अतुल वत्सजिलाधिकारी, हाथरसविशेष सचिव, राजस्व
34चन्द्र शेखरविशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधनविशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें