UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

CJP Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

CJP Protest

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता और संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे और 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकती है, तो जहां उन्हें रोका जाएगा, वहीं उस स्थान को उनका ‘जंतर-मंतर’ बना दिया जाएगा।

CJP Protest: ‘हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा’

दीपके ने अपने पोस्ट में कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और वे महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करना सरकार और दिल्ली पुलिस पर निर्भर है। उन्होंने 20 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह देखना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान किया जाता है या पहले जैसी कार्रवाई दोहराई जाती है। दीपके ने इसे लोकतंत्र की रक्षा से जुड़ा आंदोलन बताते हुए निष्पक्ष चुनाव की इच्छा रखने वाले नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की।

शिवाजी पार्क में सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना

इससे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी देश की आत्मा हैं और उनके विचार देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। दीपके ने नाथूराम गोडसे का भी जिक्र किया और कहा कि गांधी के विचारों को समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश गांधी के मार्ग का अनुसरण करता रहेगा। (CJP Protest)

गांधी, नेहरू और अंबेडकर को लेकर कही यह बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गांधी देश की आत्मा, डॉ. अंबेडकर देश की रीढ़ और जवाहरलाल नेहरू देश का मस्तिष्क हैं। दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति गांधी और नेहरू से खुद को बड़ा साबित करने की कोशिश करे, तो यह संभव नहीं है। उन्होंने गांधी, नेहरू और अंबेडकर के योगदान को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें