UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,424 पदों पर चयन; 8,290 महिलाओं ने मारी बाजी

UP Home Guard Result 2026

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 3 अक्टूबर 2026 को यूपी होम गार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। प्रदेश के 75 जिलों में कुल 41,424 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। इस महाभर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 41,424 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए 25 लाख 32 हजार 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 19 लाख 29 हजार 155 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 76.18 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों में 8,290 महिलाएं शामिल हैं।

UP Home Guard Result 2026: आवेदन से लेकर फाइनल रिजल्ट तक का सफर

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में लंबे समय से कोई बड़ी सीधी भर्ती नहीं हुई थी। इस कारण से युवाओं में इस नौकरी को लेकर भारी उत्साह था। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2025 से आमंत्रित किए गए थे। लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में 6 पालियों में किया गया था।

लिखित परीक्षा के बाद कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच पूरा किया गया।शारीरिक योग्यता को परखने के लिए 15 से 26 सितंबर 2026 के बीच दौड़ व अन्य शारीरिक परीक्षण कराए गए। इन सभी चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों और मेरिट के आधार पर 3 अक्टूबर 2026 को फाइनल चयन सूची जारी कर दी गई। (UP Home Guard Result 2026)

यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 अंतिम चयन परिणाम” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आपका रिजल्ट और जिलावार चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की जानकारी

भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के कुल प्राप्तांक यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से अपने अंक देख सकेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही सभी 75 जिलों की श्रेणीवार (UR, EWS, OBC, SC, ST) फाइनल कट-ऑफ भी जारी कर दी है। (UP Home Guard Result 2026)

आगे की प्रक्रिया: मेडिकल, वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग

अंतिम रूप से चयनित 41,424 अभ्यर्थियों को चयन के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनाती नहीं दी जाएगी। पहले सभी चयनित उम्मीदवारों का जिला स्तर पर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही उनके शैक्षणिक दस्तावेज, जाति एवं आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच और स्थानीय पुलिस के माध्यम से चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया अक्टूबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

सभी आवश्यक जांच और औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के सुरक्षा और कानून-व्यवस्था तंत्र को 41 हजार से अधिक नए होमगार्ड मिलने से अतिरिक्त मजबूती मिलने की उम्मीद है। (UP Home Guard Result 2026)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें