राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Trump Jr. Visits Taj Mahal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने किया ताजमहल का दीदार, कराया खास फोटोशूट

Trump Jr. Visits Taj Mahal

Trump Jr. Visits Taj Mahal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने गुरुवार को परिवार के साथ आगरा में स्थित दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और लुभावने स्मारकों में से एक ताजमहल का दौरा किया। उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। आगरा पुलिस ने अमेरिकी सुरक्षा टीम के साथ मिलकर विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की थी।

Trump Jr. Visits Taj Mahal: आगरा में VVIP सुरक्षा व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों की एक विशेष टीम दो दिन पहले ही आगरा पहुंचकर सभी इंतजामों की समीक्षा कर चुकी थी। VVIP सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त के बीच जूनियर ट्रंप ने शाही अंदाज में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में प्रवेश किया। इस दौरान जूनियर ट्रंप ने तस्वीरें भी खिंचवाई। साथ ही फैमिली के साथ स्पेशल फोटोशूट भी कराया।

Taj Mahal

ट्रंप जूनियर ने करीब 45 मिनट तक ताजमहल की खूबसूरती का नजदीक से दीदार किया। उन्होंने स्मारक के हर कोने पर रुककर उसकी बारीकियों को समझा और परिवार के साथ एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी खिंचवाईं। डोनाल्ड जॉन ट्रंप अपनी पत्नी के साथ प्रसिद्ध डायना टेबल पर विशेष फोटोशूट करवाया। यह डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर की पहली यात्रा थी। (Trump Jr. Visits Taj Mahal)

ताजमहल विश्व धरोहर स्थल

ताजमहल को 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, जो अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह आधुनिक विश्व के सात अजूबों में से एक है और हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। ताजमहल ने कई वैश्विक गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की है। 2020 में, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ इस स्मारक का दौरा किया।

कई वैश्विक गणमान्य व्यक्तियों का ताजमहल दौरा

जनवरी में, भूटान की राजमाता आशी शेरिंग यांगडन वांगचुक ने 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का दौरा किया। भूटान की राजमाता आशी शेरिंग यांगडन वांगचुक के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल में आशी देचेन वांगमो वांगचुक भी थीं। ताजमहल में भूटानी प्रतिनिधिमंडल ने स्मारक की भव्यता और सुंदरता की प्रशंसा की।

मार्च में, प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, लेखक और कोलंबिया विश्वविद्यालय में गणित और भौतिकी के प्रोफेसर ब्रायन ग्रीन और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने ताजमहल का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित ताजमहल का अवलोकन किया और विज्ञान, इंजीनियरिंग और शिल्प कौशल में भारत की प्रगति के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। (Trump Jr. Visits Taj Mahal)

ताजमहल को मुगल स्थापत्य कला के बेहतरीन उदाहरणों में से एक माना जाता है, एक ऐसी शैली जिसमें फ़ारसी, भारतीय और इस्लामी स्थापत्य कला के तत्वों का मिश्रण है। मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने इसे अपनी बेगम मुमताज़ महल के लिए बनवाया था।

इससे पहले अप्रैल में, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों – इवान, विवेक और मीराबेल के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने गए थे। उन्होंने ताजमहल को एक खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल” बताया और अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Agra

उदयपुर की शाही शादी में शामिल होंगे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा दौरे को यादगार बनाने के बाद जूनियर ट्रंप अब राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस के लिए रवाना होंगे। वह यहां आयोजित होने वाली एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शामिल होंगे।

जूनियर डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत यात्रा पर हैं और उदयपुर में होने वाली एक भव्य शाही शादी में शामिल होने के लिए देश आए हैं। समारोह के बाद वे राजस्थान में तीन दिन तक रुकेंगे। इसी यात्रा कार्यक्रम के तहत वे आज आगरा पहुंचे और दुनिया की इस धरोहर का भ्रमण किया। (Trump Jr. Visits Taj Mahal)

Comments are closed.

और पढ़ें