भारतीय टीम में हम एक ऐसे बल्लेबाज़ की बात कर रहे हैं। जो इस टाइम देश से लेकर दुनिया में एक सेंसेशन बना हुआ हैं और वो कोई और नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी है, जिसने इंटरनेशनल लेवल से लेकर डोमेस्टिक और आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाज़ी से तबाही मचा रखी हैं।
वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 बहुत ही लकी साबित हुआ है। इस साल में वैभव नें ऐसा कोई क्रिकेट का फॉर्मैट हो या कोई ऐसा टूर्नामेंट शायद ही बचा होगा जहां वह खेले हो और तूफानी शतक नहीं लगाया। अब वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का आगाज़ अपनी ताबड़तोड़ 190 रन की पारी खेलते हुए किया है। वैभव ने मात्र 84 गेंद की इस पारी में 16 चौके और 15 छक्के लगाए। इस पारी में 14 वर्षीय बल्लेबाज ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े।

डिविलियर्स से निकले आगे
वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड लिस्ट ए क्रिकेट में अपने नाम कर लिया है। वैभव ने इस मामले में दक्षिण अफरीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा दिया है, जिन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंद पर 150 रन पूरे किए थे। जबकि वैभव ने अपनी इस पारी में 59 गेंद पर 150 रनों का आंकड़ा छू लिया था।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे छोटी उम्र में बने शतकवीर
14 साल और 272 दिन की उम्र में वैभव लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जहूर इलाही (15 साल 209 दिन) का 1986 का रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव अपनी इस पारी में दोहरा शतक लगाने से चूक गए। वह सबसे तेज लिस्ट ए डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते थे। इससे पहले साल 2025 में वैभव ने कई टूर्नामेंट में ऐसे ही आतिशी शतकीय पारियां खेली हैं। हाल ही में समाप्त हुए अंडर 19 एशिया कप में भी वैभव ने यूएई के खिलाफ 171 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। उससे पहले सैयद मुश्ताक अली, एशिया कप राइजिंग स्टार्स, ऑस्ट्रेलिया दौरा, इंग्लैंड दौरा, आईपीएल 2025, रणजी ट्रॉफी में भी वैभव ने अपने बल्ले से धूम मचाई थी।









