UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

पीएम मोदी ने किया प्रेरणा स्थल का उद्घाटन: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को लेकर जानिए क्या-क्या कहा?

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। लखनऊ में बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का पीएम मोदी ने अनावरण भी किया। उद्घाटन समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। इसके सीएम योगी नें जनता को संबोधित भी किया।

विरासत और विकास का नया स्वरूप- सीएम योगी
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्थल विरासत और विकास का नया स्वरूप है। पूरे देश को इस प्रेरणा स्थल से एक नई प्रेरणा मिलेगी।

मेरा सौभाग्य है कि मैं यूपी से सांसद हूं- पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी यूपी की खराब कानून-व्यवस्था की चर्चा होती थी, लेकिन आज यूपी कानून-व्यवस्था के मामले में एक उदाहरण बन रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इसी यूपी से सांसद हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “थोड़ी देर पहले मुझे यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने का अवसर मिला। ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है। जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी इनकी विशाल प्रतिमाएं जितनी ऊंची हैं इनसे मिलनी वाली प्रेरणाएं उससे भी बुलंद है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने अपने परिवार का ही महिमामंडन किया। उन्होंने कहा कि उसी तरह से समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी परिवारवाद को फैलाया।

गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते एक दशक में करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं. उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि सरकार ने उन लोगों को प्राथमिकता दी, जो सालों तक पीछे छूटे रहे और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े थे। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले करीब 25 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में थे, जबकि आज लगभग 95 करोड़ भारतीय इस सुरक्षा कवच से जुड़े हुए हैं.

Comments are closed.

और पढ़ें