JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

यूपी में ठंड का सितम जारी, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

समूचे उत्तर प्रदेश में ठंड के सितम जारी है।सर्दी की वजह से यातायात और आम लोंगो का जीवन को अस्तव्यस्त हो गया है। इस बार बताया जा रहा है कि यूपी में सर्दी ने 13 साल पुराना  रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घने कोहरे ने यूपी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दूसरी तरफ सर्दी के सितम से उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की तरफ से सचुल में छुट्टी का ऐलान  कर दिया है।

अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। वहीं, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेरठ नैनीताल से भी ठंडा रहा।

लखनऊ में डीएम का सख्त आदेश

लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राजधानी में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह के समय घना कोहरा और गलन भरी ठंड के कारण दृश्यता बेहद कम हो जा रही है, जिससे बच्चों के स्कूल आने-जाने में गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। डीएम ने आदेश दिया है कि कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

क्यों जरूरी हुआ स्कूल बंद करने का फैसला

पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में  न्यूनतम तापमान 5–7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के करीब है। ठंडी पछुआ हवाओं से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की सर्दी में बच्चों में  सर्दी–खांसी,बुखार,निमोनिया,सांस संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यहीं काऱण है कि यूपी के सभी स्कूलों बंद कर दिया गया है।

Comments are closed.

और पढ़ें