Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

राष्ट्रपति पुतिन के घर ड्रोन हमले पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें दोस्त पर हुए अटैक को लेकर क्या बोले

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। जिसके बाद यूक्रेन के ऊपर एक और लोहमद लगती हुई नज़र आ रही है। ये आरोप रूस ने लगाया है, उसका कहना है कि रात में मॉस्को के पश्चिम में स्थित नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अनुसार, इस कथित हमले में 91 लंबी दूरी के ड्रोन इस्तेमाल किए गए, जिन्हें रूसी डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया. रूस का दावा है कि इस घटना में न तो कोई घायल हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर चिंता जाहिर की है।

पुतिन के आवास पर हमले को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर यूक्रेन के कथित ड्रोन हमले की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मौजूदा समय में कूटनीतिक प्रयास ही दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। पीएम मोदी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कदम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों नेता एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बयान

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस कथित ड्रोन हमले को “राज्य प्रायोजित आतंकवाद” करार दिया और कहा कि ऐसे लापरवाह कदमों का जवाब जरूर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि रूसी सशस्त्र बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई के लिए लक्ष्यों का चयन कर लिया गया है. हालांकि, रूस ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया है।

दूसरी तरफ यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर हमले को लेकर जो आऱोप लग रहे थे उनको सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इससे झूठा और शांति वार्ताओं को पटरी से उतारने की कोशिश बताया है। यूक्रेन का कहना है कि रूस इस तरह के दावे कर अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचना चाहता है

Comments are closed.

और पढ़ें