UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

2026 का शंखनाद: अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को बताया ‘सांप’, बोले- “भाजपा सांप की तरह, अगर आप अपने आंगन में 1 या 18 सांप रखेंगे…”

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सबसे बड़ा धमाका है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (ABHISHEK BANAERJEE) ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान का बिगुल फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अब तक का सबसे तीखा हमला किया है। अभिषेक बनर्जी ने 2026 के चुनाव प्रचार की शुरुआत एक ऐसे बयान से की है, जिसने बंगाल की राजनीति में आग लगा दी है। ‘बीजेपी सांप है’। इस एक लाइन ने कोलकाता से दिल्ली तक हलचल पैदा कर दी है। क्या 2026 में बंगाल की जनता इस ‘सांप’ को आंगन से बाहर करेगी?”

अभिषेक बनर्जी के तीखे बोल

 अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि “बीजेपी उस सांप की तरह है जिसे आप दूध पिलाकर पाल नहीं सकते। अगर आप अपने आंगन में 1 सांप रखें या 18 सांप (विभिन्न राज्यों की ओर इशारा), वे एक दिन आपको काटेंगे ही। भाजपा (BJP) बंगाल (BENGAL) की पहचान और आपके वोटिंग अधिकार को डसने का काम कर रही है।”

‘जिंदा भूतों’ की परेड

 अभिषेक बनर्जी ने मंच पर उन तीन लोगों को खड़ा किया जिन्हें मतदाता सूची में ‘मृत’ घोषित कर दिया गया था, लेकिन वे जीवित थे। उन्होंने इसे चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत बताया।

2026 विधानसभा चुनाव में टीएमसी का लक्ष्य

 उन्होंने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी 2021 की तुलना में अधिक सीटें (215+) जीतेगी। उन्होंने कहा, “इस बार लड़ाई सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि बीजेपी को सबक सिखाने की है।” वहीं SIR पर भी निशाना साधते हुए अभिषेक ने आरोप लगाया कि करीब 1.36 करोड़ लोगों को ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ के नाम पर नोटिस भेजे गए हैं, ताकि वैध बंगालियों के नाम हटाए जा सकें।

xr:d:DAFex_m4P4k:934,j:8062964397281016483,t:23070114

अभिषेक बनर्जी के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया

अभिषेक बनर्जी के इस बयान के बाद बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी हार के डर से भाषा की मर्यादा भूल गई है। भाजपा ने कहा कि सांप की तरह डसने का काम टीएमसी के ‘सिंडिकेट राज’ ने किया है, जिसे जनता 2026 में खत्म कर देगी।

Comments are closed.

और पढ़ें