UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह बैठक केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक बदलावों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। “2027 का विजय पथ और यूपी कैबिनेट का नया चेहरा! दिल्ली में मोदी-योगी की एक घंटे की ‘पावर मीटिंग’ ने यूपी की सियासत में हलचल तेज कर दी है। क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर?”

सीएम योगी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

मुलाकात के मुख्य बिंदु

यूपी कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion): 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद खाली हुए मंत्री पदों को भरने और 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए ‘जातीय और क्षेत्रीय’ समीकरणों को साधने पर चर्चा हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

संगठनात्मक बदलाव: मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक) भी दिल्ली में हैं। चर्चा है कि संगठन से कुछ चेहरों को सरकार में और कुछ मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यूपी दिवस 2026 और ग्लोबल ब्रांडिंग: 24 से 26 जनवरी तक होने वाले ‘यूपी दिवस’ को वैश्विक स्तर पर मनाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री ने पीएम को रोडमैप सौंपा।

इंफ्रास्ट्रक्चर और AI हब: लखनऊ और नोएडा में बन रही ‘AI सिटी’ और जेवर में बन रहे 3,700 करोड़ के सेमीकंडक्टर यूनिट की प्रगति पर पीएम मोदी को अपडेट दिया गया।

प्रयागराज माघ मेला: आगामी माघ मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी बातचीत हुई।

Viksit UP @ 2047: ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में यूपी के डिजिटल इकोनॉमी और डेटा सेंटर पार्क्स के योगदान पर मंथन हुआ।

मंत्रिमंंडल में कई जगहें खाली

यूपी मंत्रिमंडल में इस समय 54 मंत्री हैं। जबकि अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। अगले साल यानी की 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि अभी इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को देखते हुए बचे हुए पदों को भरने की तैयारी हो रही है. इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरणों के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश रहेगी।

Comments are closed.

और पढ़ें