UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर में तोड़फोड़, हमले के वक्त कहां था वेंस परिवार? हिरासत में संदिग्ध; क्या अमेरिका में सुरक्षा कवच फेल?

क्या अमेरिकी लोकतंत्र फिर खतरे में है? ट्रंप की सत्ता वापसी और वेनेजुएला संकट के बीच अब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला। जानिए आखिर कौन है वो संदिग्ध जिसने सीक्रेट सर्विस को चुनौती दी! खिड़कियां चकनाचूर और चारों तरफ सन्नाटा! जेडी वेंस के सिनसिनाटी स्थित घर पर आधी रात को जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।  वेनेजुएला में अमेरिकी स्ट्राइक के कुछ ही घंटों बाद जेडी वेंस के घर पर अटैक। क्या यह महज एक इत्तेफाक है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो स्थित निजी आवास पर हुए हमले ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। यह घटना की सुबह तड़के हुई, जिसने वैश्विक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या हुआ नुकसान: संदिग्ध ने घर की कई खिड़कियों को तोड़ दिया। मौके से टूटे हुए कांच और तोड़फोड़ के निशान मिले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में गोलीबारी की भी आशंका जताई गई थी, लेकिन प्राथमिक जांच तोड़फोड़ की पुष्टि कर रही है।

आरोपी  गिरफ्तारी: पुलिस और सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है, हालांकि अभी तक हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है। आपको बता दे कि राहत की बात यह है कि घटना के समय जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था।

अमेरिकी ऑपरेशन का वेंस ने किया था बचाव

मादुरो के खिलाफ एक्शन के बाद जब अमेरिका में ट्रंप प्रशासन पर सवाल उठे, तब जेडी वेंस ने मोर्चा संभाला। वेंस ने अपने एक पोस्ट में कहा कि वेनेजुएला कोकीन सप्लाई करता था। मना करने के बावजूद उसके तस्कर यहां पर काम कर रहे थे। जेडी वेंस का कहना था कि कम्युनिष्ट शासन ने अमेरिका का हक हड़प लिया था, जिसे अब वापस पाया गया है। ट्रंप के नेतृत्व में हम महा शक्तिशाली बनेंगे।

जेडी वेंस ने क्या कहा?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पोस्ट में कहा, “आप बहुत से दावे देखते हैं कि वेनेजुएला का ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि ज्यादातर फेंटानिल कहीं और से आता है। फेंटानिल दुनिया में एकमात्र ड्रग नहीं है, और अभी भी वेनेजुएला से फेंटानिल आ रहा है, या कम से कम पहले आता था।” उन्होंने आगे कहा, “कोकीन, जो वेनेजुएला से तस्करी की जाने वाली मुख्य ड्रग है, सभी लैटिन अमेरिका कार्टेल के लिए मुनाफे का केंद्र है। अगर आप कोकीन से होने वाले पैसे को खत्म कर देते हैं (या इसे कम भी कर देते हैं), तो आप कार्टेल को काफी हद तक कमजोर कर देते हैं।”

Comments are closed.

और पढ़ें