UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

BJP New President: BJP को मिलेगा नया ‘सारथी’: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का बजा बिगुल, चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना,जानिए कब होगा नए नाम का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नेतृत्व परिवर्तन की घड़ी आ गई है। पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह पूरी प्रक्रिया 5 दिनों तक चलेगी, जिसका समापन 20 जनवरी 2026 को नए अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ होगा।

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, (BJP)अब एक नए अध्याय की दहलीज पर खड़ी है। जेपी नड्डा के कार्यकाल के बाद, अब संगठन की कमान किसके हाथ में होगी, इसका औपचारिक काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना ने न केवल दिल्ली बल्कि देश भर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। महज कुछ ही दिनों की इस चुनावी प्रक्रिया में संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों का अक्स साफ दिखाई देगा। कयासों के बाजार में फिलहाल एक ही नाम की गूंज है—नितिन नबीन (Nitin Nabin)जो निर्विरोध चुने जाने की ओर अग्रसर दिख रहे हैं। क्या भाजपा का यह नया नेतृत्व 2029 की चुनावी बिसात का मुख्य आधार बनेगा?

बीजेपी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक तय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है। आज की ताजा स्थिति इस प्रकार है

 5 दिवसीय चुनावी कैलेंडर: अधिसूचना जारी होने के बाद अगले 5 दिनों तक विभिन्न प्रक्रियाएं (मतदाता सूची का मिलान, नामांकन पत्रों की तैयारी और जांच) चलेंगी। मुख्य आकर्षण 19 जनवरी को नामांकन और 20 जनवरी को परिणाम की घोषणा होगी।

नितिन नबीन का नाम सबसे आगे: वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (45 वर्ष) का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। यदि वह चुने जाते हैं, तो वह पार्टी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

पीएम मोदी होंगे प्रस्तावक: सूत्रों के अनुसार, 19 जनवरी को जब नितिन नबीन नामांकन दाखिल करेंगे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके नाम के प्रस्तावकों में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

संगठनात्मक नियम: बीजेपी के नियम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम 50% राज्यों की इकाइयों के चुनाव संपन्न होने अनिवार्य हैं, जो प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

नड्डा का कार्यकाल: वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है। वह पार्टी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले अध्यक्षों में से एक रहे हैं।

बीजेपी ने साझा की ये जानकारी

बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर भी ये जानकारी पोस्ट की और लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण जी द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा। निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगी।”

बीजेपी ने बताया कि 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल सूचा का प्रकाशन है। नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी। 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा और मतदान होगा। बीजेपी ने लिस्ट में पूरी जानकारी समय के साथ साझा की है।

“बीजेपी में अध्यक्ष का चुनाव अक्सर ‘सर्वसम्मति’ का संदेश देने के लिए जाना जाता है। इस बार भी संभावना यही है कि किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने से चुनाव निर्विरोध ही संपन्न होगा। नई टीम के सामने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में कमल खिलाने की बड़ी चुनौती होगी। 20 जनवरी को जब नए अध्यक्ष कार्यभार संभालेंगे, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बीजेपी अपनी दूसरी और तीसरी पीढ़ी के नेताओं को कमान सौंपकर भविष्य की राजनीति के लिए कितनी तैयार है।”

admin
Author: admin

Comments are closed.

और पढ़ें