JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

‘पड़ोसी’ का पंचनामा! कोलंबो में पाक का सरेंडर, भारत में मीम्स का ‘महाकुंभ’; कराची से लाहौर तक टूटे टीवी!

IND vs PAK T20 World Cup

IND vs PAK T20 World Cup: कल रात जब कोलंबो के आसमान में भारतीय तिरंगा शान से लहरा रहा था, तब सरहद पार सन्नाटा इतना गहरा था कि वहां के क्रिकेट फैंस के दिल टूटने की आवाज़ यहाँ साफ सुनाई दे रही थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से ऐसी करारी शिकस्त दी है कि अब पाकिस्तानियों को घर से निकलने के लिए भी ‘गूगल मैप’ नहीं, बल्कि ‘शर्म का नकाब’ ढूंढना पड़ रहा है।

IND vs PAK T20 World Cup: ताश के पत्तों की तरह ढही टीम

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की हालत ऐसी थी जैसे किसी ने उन्हें बल्ला नहीं, बल्कि बेलन थमा दिया हो। भारतीय गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों के सामने पाकिस्तान के धुरंधर ऐसे ढह गए जैसे पत्तों का महल हो। पूरी टीम 114 रनों पर सिमट गई। भारत की जीत के बाद स्टेडियम में ‘वंदे मातरम‘ गूंज रहा था और पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में शायद ‘वापसी के टिकट’ बुक हो रहे थे।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद इंटरनेट पर मानो हंसी के पटाखों की लड़ी लग गई। भारतीय फैंस ने पाकिस्तान की इस ‘फजीहत’ का जमकर चटकारा भी लिया। वायरल मीम्स में एक यूजर ने फोटो डाली जिसमें एक पाकिस्तानी फैन टीवी तोड़ रहा है, नीचे कैप्शन था— “पुरानी परंपरा, नई साल, वही बेइज्जती!” तो दूसरी ओर मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया— “मारो, मुझे मारो! नहीं, रहने दो, इंडिया वाले तो पहले ही मार चुके हैं।” वहीं पाकिस्तानी टीम के लिए लिखा गया— “बेटा, तुम से न हो पाएगा, जाओ पहले गली क्रिकेट सीख कर आओ।” (IND vs PAK T20 World Cup)

भारत की दिवाली और पाकिस्तान का ‘कैरम बोर्ड’ प्रेम (IND vs PAK T20 World Cup)

​जहाँ भारत की गलियों में आधी रात को ढोल-नगाड़े बज रहे थे, वहीं पाकिस्तान के शहरों से खबर आई कि वहां के लोग अब क्रिकेट छोड़कर ‘कैरम बोर्ड’ को नया राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी ही टीम की ऐसी ‘लताड़’ लगाई है कि वहां के मौजूदा खिलाड़ियों को शायद अब हफ्तों तक अपना फोन स्विच ऑफ रखना पड़े।

इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात मैदान पर भिड़ने की हो, तो टीम इंडिया के शेरों के सामने ‘पड़ोसी मुल्क’ के खिलाड़ी सिर्फ दर्शक बनकर रह जाते हैं। भारत के लिए यह जीत गर्व का विषय है, तो पाकिस्तान के लिए एक ऐसा जख्म, जो शायद अगले वर्ल्ड कप तक हरा ही रहेगा। (IND vs PAK T20 World Cup)

Comments are closed.

और पढ़ें