JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

ढाका से दिल्ली तक गूँजी दोस्ती की धमक! तारिक रहमान ने ली बांग्लादेश के PM पद की शपथ, भारत के ‘दूत’ बनकर पहुँचे ओम बिरला

Tarique Rahman PM Oath

Tarique Rahman PM Oath: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। ढाका के ‘बोंगोबभन’ (राष्ट्रपति भवन) के भव्य गलियारे आज एक ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के गवाह बने, जब तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह केवल एक शपथ ग्रहण समारोह नहीं था, बल्कि दक्षिण एशिया की बदलती राजनीति का एक ऐसा शक्ति प्रदर्शन था, जिसका लोहा पूरी दुनिया ने माना।

Tarique Rahman PM Oath: चीन से अमेरिका तक, मेहमानों का लगा तांता

समारोह का नजारा किसी अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन से कम नहीं था। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि तारिक रहमान के नेतृत्व वाले नए बांग्लादेश पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच जब तारिक रहमान मंच पर आए, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

इस पूरे आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा रही भारतीय प्रतिनिधिमंडल की। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विशेष दूत बनकर ढाका पहुँचे। मंच पर जब ओम बिरला और तारिक रहमान का सामना हुआ, तो गर्मजोशी भरी मुस्कुराहट ने दोनों देशों के रिश्तों की नई इबारत लिख दी। (Tarique Rahman PM Oath)

पीएम मोदी का खास पैगाम: बधाई के साथ मिला भारत आने का न्योता

ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक गोपनीय और आधिकारिक पत्र व्यक्तिगत रूप से तारिक रहमान को सौंपा। इस पत्र के जरिए पीएम मोदी ने न केवल तारिक रहमान को उनकी ऐतिहासिक जीत की बधाई दी, बल्कि उन्हें सपरिवार भारत आने का आधिकारिक निमंत्रण भी दिया।

कूटनीतिक गलियारों में इस ‘पर्सनल टच’ को भारत की ओर से एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसका मतलब साफ है—पड़ोसी पहले Neighbourhood first। (Tarique Rahman PM Oath)

दिल्ली से ढाका तक: व्यापार, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के नए आयाम

आपको बता दें, ​शपथ ग्रहण के ठीक बाद तारिक रहमान ने कहा, “हम भारत के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को सम्मान देते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। (Tarique Rahman PM Oath)

फिलहाल, विशेषज्ञों का मानना है कि तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत की इतनी सक्रिय मौजूदगी यह दर्शाती है कि आने वाले समय में दिल्ली और ढाका के बीच सुरक्षा, व्यापार और कनेक्टिविटी के मोर्चे पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Comments are closed.

और पढ़ें