Canada PM Mark Carney India Visit: आज कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत आगमन सिर्फ एक प्रोटोकॉल नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए ‘उम्मीद की एक नई किरण’ है। यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब दुनिया की नजरें भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति पर टिकी हैं।
Canada PM Mark Carney India Visit: यूरेनियम की शक्ति से रोशन होगा हर भारतीय घर
यह दौरा महज हाथ मिलाने की औपचारिकता नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति का एक बड़ा अध्याय है। क्यूंकि भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के लिए नए रास्तों की तलाश में है। कनाडा के पास यूरेनियम और प्राकृतिक गैस का भंडार है। यह समझौता भारत के हर घर को रोशन करने और उद्योगों को बिना रुके चलाने की गारंटी बन सकता है।
आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता पर ‘दो-टूक’ बात
आपको बता दें कि, कनाडा दालों का बड़ा निर्यातक है। इस दौरे से होने वाले व्यापारिक समझौते सीधे तौर पर आम आदमी की रसोई पर असर डालेंगे, जिससे महंगाई पर लगाम लगेगी। और इस दौरे से देशहित की सबसे बड़ी बात यह है कि इस कूटनीतिक मेज पर भारत अपनी आंतरिक सुरक्षा और खालिस्तानी चरमपंथ जैसे मुद्दों पर कनाडा से दो-टूक बात कर रहा है। यह दौरा आपसी भरोसे को बहाल कर भारत की संप्रभुता को और मजबूत करेगा। (Canada PM Mark Carney India Visit)
भारतीय युवाओं के लिए नौकरियों का नया सैलाब
कनाडा की टेक-महारत और भारत की डिजिटल क्रांति मिलकर ‘सिल्की वैली’ जैसा नया हब बना सकती हैं। इससे भारतीय युवाओं के लिए लाखों हाई-टेक नौकरियां पैदा होंगी।और लाखों भारतीय छात्र कनाडा में हैं। मार्क कार्नी के इस दौरे से वीजा नियमों में सरलता और छात्रों की सुरक्षा के लिए एक ‘सुरक्षा कवच’ तैयार होने की उम्मीद भी हैं। आपको बता दें जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कनाडा की ‘क्लीन टेक’ भारत के ‘नेट जीरो’ लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी। (Canada PM Mark Carney India Visit)
‘न्यू इंडिया’ की धमक: जब दुनिया भारत की शर्तों पर हाथ मिलाती है
यह दौरा सिर्फ दो प्रधानमंत्रियों की मुलाकात नहीं है, यह दो लोकतंत्रों का फिर से एक होना है। अगर व्यापार की पटरी पर विश्वास की ट्रेन दौड़ती है, तो इसका सीधा फायदा भारत के किसान, छात्र और छोटे व्यापारियों को मिलेगा। यह ‘न्यू इंडिया’ की उस धाक का प्रमाण है, जहाँ दुनिया का हर बड़ा देश अब भारत की शर्तों पर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। (Canada PM Mark Carney India Visit)









