CBSE 12th Result 2026 Released: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी; 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026 Released

CBSE 12th Result 2026 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। ऐसे में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं। इस साल कुल 85.20% छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86% रहा है, जबकि छात्रों (लड़कों) का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया। लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है। देश भर में 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

CBSE 12th Result 2026 Released: DigiLocker और UMANG ऐप से डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का ‘सिक्योरिटी पिन’ भी जारी करने के निर्देश दिए थे, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।

पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। सीबीएसई ने इस बार भी आधिकारिक तौर पर कोई टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। दिल्ली समेत देश भर के छात्र अपने नतीजे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइटों पर देख सकते हैं। (CBSE 12th Result 2026 Released)

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

  • सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
  • आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी।

किस स्कूल का पास प्रतिशत है सबसे ज्यादा (CBSE 12th Result 2026 Released)

  • केंद्रीय विद्यालय– 98.55%
  • जवाहर नवोदय विद्यालय – 98.47%
  • सरकारी विद्यालय – 89.55%
  • सरकारी सहायता प्राप्त – 86.07%
  • एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल – 85.55%
  • स्वतंत्र विद्यालय – 84.22%

सीबीएसई 12वीं क्लास में 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र पास हो गए हैं। इस साल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। यह पिछले साल के पास प्रतिशत से कम है। पिछले साल पास प्रतिशत 88.39% था।  (CBSE 12th Result 2026 Released)

Comments are closed.

और पढ़ें