Air India Express: थाईलैंड और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करते हुए, भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 1 फरवरी, 2026 से वाराणसी और बैंकॉक के बीच साप्ताहिक उड़ानों की घोषणा की है।
Air India Express: थाईलैंड और उत्तर प्रदेश के बीच नई उड़ान
यह नई सेवा वाराणसी से आने वाले यात्रियों को एशिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक तक सुविधाजनक नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसी तरह, यह थाईलैंड के पर्यटकों को वाराणसी, सारनाथ और बौद्ध धर्म से जुड़े अन्य प्रमुख स्थलों की यात्रा के लिए सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध कराएगी। एयरलाइन की पुरस्कार विजेता वेबसाइट airindiaexpress.com, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग चैनलों पर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा कि बैंकॉक के लिए इस नॉन-स्टॉप सेवा की शुरुआत से भारत के सबसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में से एक तक निर्बाध पहुंच प्राप्त होगी। यह देश के तेजी से बढ़ते गैर-महानगरीय और टियर-।। शहरों से सीधी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर हमारे रणनीतिक फोकस के अनुरूप है।
सिंह ने आगे कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए, यह सेवा वाराणसी तक पहुंच को मजबूत करती है – जो दुनिया के सबसे पुराने निरंतर बसे शहरों में से एक है और जिसे व्यापक रूप से भारत की आध्यात्मिक राजधानी माना जाता है। साथ ही थाईलैंड से आने वाले आगंतुकों के लिए बौद्ध यात्रा सर्किट को और विकसित करती है। यह नया कनेक्शन सार्थक संबंधों के साथ नेटवर्क का विस्तार करने के हमारे सिद्धांत को दर्शाता है, जो हमारे मेहमानों को अधिक सुविधा और मूल्य प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का समर्थन करता है।

इस लॉन्च से थाईलैंड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की उपस्थिति और मजबूत होगी। एयरलाइन वर्तमान में बैंकॉक को बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे और सूरत से जोड़ती है और हैदराबाद और फुकेत के बीच सीधी उड़ानें संचालित करती है। (Air India Express)
यह सेवा वाराणसी से एयर इंडिया एक्सप्रेस के संचालन को भी बढ़ावा देती है, जहां एयरलाइन वर्तमान में शहर से बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह के लिए प्रति सप्ताह 70 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस वाराणसी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन थी, जिसने अगस्त 2015 में शहर को शारजाह से सीधा जोड़ा, जिससे वाराणसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा मानचित्र पर आ गया। उत्तर प्रदेश के अंदर, एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या, हिंडन और लखनऊ से भी उड़ानें संचालित करती है। (Air India Express)
एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया केबिन अनुभव: बेहतर आराम और सुविधाएं
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हाल ही में अपने बोइंग 737-8 विमान में एक नए केबिन अनुभव का अनावरण किया है, साथ ही अपने नवीनतम ब्रांड अभियान, ‘एक्सप्लोर मोर, एक्सप्रेस मोर’ की शुरुआत की है, जो यात्रियों को स्थानीय संस्कृति में डूबने और 60 से अधिक गंतव्यों के अपने व्यापक नेटवर्क में नए अनुभवों की खोज करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
नए सिरे से तैयार किए गए केबिन में बेहतर पैडिंग वाली सीटें, मोटे आर्मरेस्ट और 29 से 38 इंच तक का बेहतर लेगरूम उपलब्ध है। हर सीट पर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट लगे हैं, केबिन में गर्म ‘गॉरमेयर’ भोजन परोसने के लिए ओवन स्थापित हैं, नए कालीनों से सुसज्जित नए इंटीरियर और उन्नत बोइंग स्काई इंटीरियर मूड लाइटिंग एक आधुनिक, गर्मजोशी भरा और स्वागतपूर्ण वातावरण बनाते हैं जो आरामदायक और यादगार उड़ान अनुभव के प्रति एयरलाइन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (Air India Express)
एयरलाइन की ‘टेल्स ऑफ इंडिया’ पहल क्षेत्रीय परंपराओं और शिल्पकला से प्रेरित कलाकृतियों के माध्यम से देश की कलात्मक और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाती है। इस पहल के तहत 25 राज्यों की 50 से अधिक स्वदेशी कलाओं को जीवंत किया गया है, जिन्हें एयरलाइन के प्रत्येक नए विमान पर प्रदर्शित किया गया है, जिनमें प्रतिष्ठित बनारसी बुनाई और चिकनकारी कढ़ाई शामिल हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस वाराणसी से प्रति सप्ताह 70 से अधिक उड़ानें संचालित करती है जो बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई सहित तीन गंतव्यों और दो अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों: बैंकॉक और शारजाह को सीधे जोड़ती हैं। (Air India Express)
इसके अलावा, एयरलाइन 30 घरेलू गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जिसमे अगरतला, अहमदाबाद, अमृतसर, बागडोगरा, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गोवा, गुवाहाटी, इंफाल, इंदौर, जम्मू, जोधपुर, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, लखनऊ, मंगलुरु, नागपुर, उत्तरी गोवा, पुणे, रांची, श्रीनगर, श्री विजया पुरम (पोर्ट ब्लेयर), सूरत, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और आठ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यः अबू धाबी, दम्मम, दुबई, जेद्दा, कुवैत, मस्कट, फुकेत और रियाद शामिल है।









