Energy Crisis: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच, केंद्र सरकार ने देश में ईंधन की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि भारत के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Energy Crisis: पीयूष गोयल का बड़ा आश्वासन
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधन की कोई कमी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलती परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों पर चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए है। भारत ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत रखा है ताकि किसी भी बाहरी संकट का असर आम जनता पर न पड़े। (Energy Crisis)
आपको बता दें कि, हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की आशंका जताई जा रही थी। चूँकि भारत अपनी तेल जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए यह बयान निवेशकों और आम उपभोक्ताओं के बीच विश्वास पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (Energy Crisis)









