JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में ‘कयामत’ की दस्तक, दुनिया पर मंडराया तेल संकट!

West Asia Crisis

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष अब एक ऐसे मोड़ पर पहुँच गया है, जहाँ से वापसी का रास्ता नजर नहीं आ रहा। ऊर्जा केंद्रों पर हमलों की धमकी, क्लस्टर बमों के आरोप और अमेरिका की सीधी चेतावनी ने पूरी दुनिया की सांसें अटका दी हैं।

ईरान ने खुलेआम एलान कर दिया है कि उसके निशाने पर अब इजराइल के ऊर्जा केंद्र हैं। अगर इन पर हमला होता है, तो पूरे क्षेत्र की बिजली और तेल व्यवस्था ठप हो सकती है। दूसरी ओर, इजराइल ने दुनिया के सामने सनसनीखेज दावा किया है कि ईरान अपने हमलों में प्रतिबंधित ‘क्लस्टर बमों’ का इस्तेमाल कर नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है। (West Asia Crisis)

West Asia Crisis: अमेरिका की सीधी चेतावनी

आपको बता दें कि अब युद्ध की आग में अमेरिका भी सीधे कूदता नजर आ रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कड़े लहजे में कहा है कि “अगर ईरान ने तेल की वैश्विक सप्लाई लाइन को छेड़ने या रोकने की कोशिश की, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। हमारे जवाबी हमले इतने भीषण होंगे कि ईरान उसे संभाल नहीं पाएगा।” (West Asia Crisis)

इस संघर्ष की तपिश अमेरिकी सेना तक पहुँच चुकी है। पेंटागन के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, ईरान के साथ जारी इस खींचतान में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं। इसलिए हालात की गंभीरता को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले G7 देशों ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।

इस बैठक में न केवल इजराइल-ईरान युद्ध को रोकने पर चर्चा होगी, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को ‘तेल के झटके’ से बचाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। (West Asia Crisis)

Comments are closed.

और पढ़ें