तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में विस्फोट से दो की मौत, पांच घायल

Farrukhabad

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, विस्फोट बेसमेंट में स्थित सेप्टिक टैंक में अत्यधिक मात्रा में सांद्रित मीथेन के कारण हुआ। घटना के कारणों की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।

घटना की जानकारी (Farrukhabad)

फर्रुखाबाद की एसपी आरती सिंह ने बताया कि हमें दोपहर करीब 3.19 बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र से संबंधित सूचना मिली। फील्ड यूनिट और अग्निशमन विभाग मौके पर काम कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह एक कोचिंग संस्थान लगता है और इसके बेसमेंट में एक सेप्टिक टैंक है। विस्फोट वहाँ अत्यधिक मात्रा में मीथेन गैस के कारण हुआ। वहाँ एक स्विच बोर्ड भी मिला है, संभवतः विस्फोट उसी के कारण हुआ। घायलों का इलाज चल रहा है। जाँच की जा रही है। (Farrukhabad)

जांच और कार्रवाई

फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि एक कोचिंग सेंटर के सेप्टिक टैंक में विस्फोट हुआ। प्रथम दृष्टया, विस्फोट का कारण सांद्रित मीथेन गैस का न निकलना बताया जा रहा है। 2 लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर दूर तक कई मकान हिल गए। हादसे में कोचिंग सेंटर के अंदर का पूरा स्ट्रक्चर नष्ट हो गया। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं। वहीं, बाहर लगी लोहे की जाली डेढ़ सौ मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। (Farrukhabad)

Comments are closed.

और पढ़ें